Tuesday, April 9, 2019

DELHI TIMES NEWS & CFIB NEWS

  रिपोर्ट( संजीव भाटी)-: दंतेवाड़ा,  छत्तीसगढ़ के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मंगलवार की शाम नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। उनके साथ ही घटना में सुरक्षा में तैनात चार जवान भी शहीद हो गए।


विस्‍फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई।


वाहन में विधायक की सुरक्षा में तैनात चार जवान भी सवार थे, जो इस घटना में शहीद हो गए। श्यामगिरी में आज वार्षिक मड़ई मेले का भी आयोजन किया गया था। इसी मेले के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करने वे जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में गए थे। बता दें कि पांच साल पहले ठीक इसी जगह पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था।